मनोज सैनी
हरिद्वार। भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की 132वी जयंती पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नगर विधायक मदन कौशिक ने आज बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति, मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माला पहना कर पुष्पांजलि अर्पित की और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन के विषय पर विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज विश्व के अंदर बाबा साहब के पंच स्थान को बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामल कुमार, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग, उत्तराखंड सरकार, पूर्व पार्षद मेहर चंद दास, एजाज हसन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, नवीन कुमार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, हिमांशु मेहर, राकेश कुमार, ललित कुमार, चरण सिंह, राहुल, ठेकेदार सेवाराम, राजेंद्र पटेल, कौशिक मंसूरी, पवन कुमार, विशाल राठौर, पवन दुबे, डॉ ललित, राजेंद्र कटारिया, पार्षद राहुल ठेकेदार, खालिद सलमानी, राजेश शर्मा पार्षद, मंडल अध्यक्ष विशाल राठौड़, श्रीमती बबीता, श्रीमती गंगोत्री, श्रीमती धर्म भतीजी श्रीमती कलावती, आशीष कुमार, डॉ0 ललित कुमार अंजुम, ललित कुमार, विकास कुमार, किशोर पाल, मास्टर मोदी मल व समस्त अंबेडकर कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद