मनोज सैनी
रुड़की। पुलिस ने जैरासी क्षेत्र से 1 नाबालिग सहित 3 वाहन चोरों को रुड़की, कलियर, गंगनहर से चोरी हुई अपाचे और स्प्लेंडर मोटर साइकिलो के साथ पकडने में सफलता पाई है।
पकड़े गए तीनों आरोपियों सलमान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार, सहबाज पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार, नाबालिग से पूछताछ में पुलिस को ज्ञात हुआ है की तीनों आरोपी नशे के आदी हैं जो नशे की लत को पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को धोखा देने की नीयत से बाइक का कलर चेंज करके नंबर भी बदल देते थे व बाइक के पार्ट्स अलग अलग कर औने पौने दामों में बेच देते हैं।
साथ ही आरोपियों ने रुड़की गंगनहर आदि क्षेत्रों से मो0सा0 चोरी की भिन्न-भिन्न घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया जिनकी निशांदेही पर चोरी की 5 अन्य मो0 सा0 स्प्लेंडर- 04 , 1 हीरो एचएफ डिलक्स, 1 रॉयल एनफील्ड बुलेटही, 1 हीरो सीटी डीलक्स, 1 अपाचे बरामद की गई।

More Stories
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।