मनोज सैनी।
हरिद्वार। दिल्ली और गाजियाबाद के युवकों को नशे में धुत होकर हाइवे पर गाड़ी लगाकर रील बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस द्वारा गाड़ी चालक को गिरफ्तार करने के साथ 2 अन्य युवकों का पुलिस एक्ट में चालान काटते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कनखल क्षेत्र कुरुकुल काँगडी हाईवे पर दिल्ली, गाजियाबाद के युवकों द्वारा नशे मे गाडी चलाकर गाडी के उपर चढकर रील बनाकर हुडदंग करने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी।
जिस पर कनखल थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनो हुडदंगियों धीरज पुत्र कृष्ण निवासी गांव उसमानपुर थाना उसमानपुर दिल्ली, शैलेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी D-153 गली न0 03 करावालनगर दिल्ली, मोहित पुत्र नारायण सिहं निवासी गणोली थाना लोनी जिला गाजियाबाद को मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए बाद मेडिकल चालक को गिरफ्तार करते हुए अन्य 02 का 81 पुलिस एक्ट में चालान काटा गया साथ ही स्विफ्ट कार न0 DL08CAX-5314 सीज की गई। हरिद्वार पुलिस द्वारा हरिद्वार आने वाले यात्रियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि धर्मनगरी की मर्यादा के साथ खिलवाड करने वालों के खिलाफ कोई रियायत नही बरती जायेगी।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद