मनोज सैनी
हरिद्वार। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पहले दिन मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफ़ी संख्या दर्शन हेतु मंदिर आ रही है। हर कोई माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्साहित नजर आ रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नवरात्रों के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था दोनों सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख मंदिर मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
भक्तों की संख्या को देखते हुए कतारों को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी