ब्यूरो
हरिद्वार। 5 माह पूर्व नूरपुर पंजनहेड़ी निवासी नवविवाहिता ने अपने ही पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण, नन्दोई पर दुष्कर्म व ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पंजनहेड़ी निवासी नवविवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 11 मई को उसकी शादी सीतापुर ज्वालापुर निवासी रोहित चौहान से हुई थी।

प्रार्थना पत्र में नवविवाहिता युवती ने आरोप लगाया है कि उसके मायके वालों ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किये और ससुरालियों को 15 लाख रुपये नकद भी दिये। उसके बाद भी ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। नवविवाहिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये नकद, लग्जरी कार व शिवालिकनगर में मकान की मांग पूरी न होने पर कई बार मारपीट की गई। आरोप है कि नन्दोई ने उसे घर में अकले देखकर कई बार उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। ससुर ने भी अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। वहीं उसके पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नवविवाहिता के पति रोहित चौहान, सास कुसुम चौहान, ससुर देशराज चौहान, ननद रश्मि चौहान व नन्दोई शिवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।