सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नेपाल के ललितपुर निवासी राजेंद्र रेग्मी ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए दावा किया कि उन्हें अलौकिक शक्ति प्राप्त है और 15 महीने से वह बिना खाए पीये जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 58 वर्षीय राजेंद्र रेग्मी ने दावा कि उनका शरीर विश्व के किसी भी अन्य व्यक्ति से पूरी तरह अलग है। उन्होंने अपने शरीर की जांच कराने की मांग भी की। राजेंद्र रेग्मी ने बताया कि उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री तथा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भी निराहार रहने की शक्ति की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं नेपाल सरकार उनके शरीर का डीआरडीओ में अनुसंधान कराए और उसे सार्वजनिक किया जाए। राजेंद्र रेग्मी ने कहा कि निराहार रहने की उनकी आलौकिक शक्ति के प्रमाण के लिए वह महीनों सीसीटीवी कैमरे के आगे बैठने के लिए तैयार हैं। जिसे भी उनकी शक्ति पर किसी भी प्रकार संदेेेह हो वह उनके शरीर की जांच करवा सकता है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी