मनोज सैनी
हरिद्वार/हल्द्वानी। निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रुड़की नगर निगम महापौर पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे बेबी खन्ना को मनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता के समर्थन बैठने के लिए राजी कर लिया है।
बेबी खन्ना से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह पिछले 43 वर्षों से पार्टी की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। इसी सेवा भाव को देखते हुए उन्होंने पार्टी से महापौर पद हेतु आवेदन किया था लेकिन पार्टी आलाकमान ने उनकी सेवाओं को नजरअंदाज करते हुए पूजा गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके प्रिय नेता, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी ने उन्हें हल्द्वानी बुलाया और पार्टी हित में अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को देने के लिए आदेशित किया। उन्होंने बिना किसी लाग लपेट के पार्टी हित में अपने नेता का आदेश मानते हुए पूजा गुप्ता को अपना समर्थन दे दिया है। बेबी खन्ना ने कहा कि अब वे जी जान से पूजा गुप्ता को जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी रकित वालिया, इरशाद अली आदि उपस्थित थे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।