मनोज सैनी
हरिद्वार। निकाय चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी सहित कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हेमा भंडारी ने प्रदेश प्रभारी बरिंद्र गोयल और सह प्रभारी रोहित महरौलिया को भेजे इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। हेमा भंडारी के अतिरिक्त आजाद अली, कुर्बान अली, चौधरी मुनीर आलम आदि ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद