मनोज सैनी
हरिद्वार। बाल विकास परियोजना लक्सर के भोगपुर ग्राम में आंगनबाडी केन्द्र के अन्तर्गत गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु का मामला संज्ञान में आया है जिसमें महिला के एनीमिया से ग्रसित होने के कारण मृत्यु हो गयी है। जिससे प्रतीत होता है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री भोगपुर केंद्र संख्या एक, बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्सर तथा सुपरवाइजर को गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने जोकि अत्यन्त खेदजनक है। इस लापरवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि कार्यों के प्रति लापरवाही हेतु क्यों न आप के विरुद्ध शासकीय/विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाय। इस सम्बन्ध में संबंधितों को अपना पक्ष साक्ष्य सहित 03 दिवस के भीतर बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क।