मनोज सैनी
हरिद्वार। कोरोना कर्फ्यू को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनपदवासियों के लिये अपील जारी करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिये 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।
इस कोरोना कर्फ्यू में सभी जनपदवासियों का सहयोग अपेक्षित है। साथ ही उन्होंने कालाबाजारी करने वालों को भी सख्त हिदायत दी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व कालाबाजारी करता है तो तुरंत उसकी सूचना जिला प्रशासन को दे।
उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जांच कर सकता है। यदि जांच पॉजिटिव आती है तो उसे कोविड सेन्टर में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित महिलाओं के लिये अलग से कोविड सेंटर बनाया गया है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।