मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली हरिद्वार में नैनबाग टिहरी गढवाल निवासी युवती से दुष्कर्म मामले में कोतवाली हरिद्वार में 30 मई को 2 आरोपियों के खिलाफ मु0अ0स0 452/2024 धारा 376(2)(ढ)376(डी) पंजीकृत किया गया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियोग के अनावरण पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अच्छी किस्म की सुरागरस्सी पतारस्सी व मुखबीर कि सूचना पर रोडवेज बस स्टैण्ड के निकासी गेट से आरोपी दीपक पुत्र मूलचन्द निवासी हालू सराय थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश, मनीष कुमार पुत्र राजेश निवासी आलम सराय हसीना थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश को दबोच लिया।
आरोपियों से पूछताछ में मालूम हुआ कि पीड़िता का आरोपित दीपक के साथ फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ। इसी दौरान पीड़िता और अभियुक्त दीपक की मुलाकात देहरादून में हुई, जहां पर दीपक ने पीड़िता का वीडियो बना दिया और विगत 24 तारीख को पीड़िता को हरिद्वार बुलाकर एक होटल में पीड़िता से ब्लैकमेल करते हुए गैंगरेप किया गया। आरोपी ने होटल में फिर से वीडियो बनाया और पैसों की मांग करते हुए लगातार पीड़िता को धमकी दी जा रही थी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।