ब्यूरो
काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र की एक युवती को पहले फेसबुक पर प्यार हुआ और उसके बाद प्यार में पागल युवती ने युवक से शादी कर ली लेकिन वही शादी युवती के लिए मुसीबत बन गयी। शादी के बाद युवक ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। युवती ने अब काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के थाना आईटीआई क्षेत्र की रहने वाली एक युवती नें तहरीर दी कि कुछ समय पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती रामनगर के रहने वाले एक युवक राजेन्द्र से हुई थी, राजेन्द्र नें अपने को अविवाहित बताते हुए उससे शादी कर ली। शादी के उपरांत राजेन्द्र उस पर अनैतिक व्यापार करने को दबाब बनाने लगा, उसके द्वारा मना करने पर राजेन्द्र उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे राजेन्द्र के विवाहित होने तथा दो बच्चे होने की जानकारी मिली। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने अपना मकान बेचकर राजेन्द्र को दो लाख रुपये भी दे दिए, उसके बाद राजेन्द्र नें उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब उसके सामने जीवन यापन का संकट आ गया है। पुलिस को दी तहरीर के बाद काशीपुर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।