सुनील मिश्रा
हरिद्वार। तीर्थ पुरोहित पंडा समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुरोहितों के सबसे बड़े धड़े पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०)के पंचवर्षीय चुनाव का चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आज 15 जुलाई को सिद्ध पीठ रघुनाथ मंदिर पांडे वाला ज्वालापुर में आयोजित किए गए हैं। चुनाव अधिकारी महेश तुम्बडिया की देखरेख में आयोजित होने वाले चुनावों में अध्यक्ष और मंत्री पद पर नए उम्मीदवारों का चुनाव होगा। जिसमें धडे के 46 प्रधान सभा के सदस्य अपने अपने मतों के द्वारा नए अध्यक्ष और मंत्री का चुनाव करेंगे। वहीं इस बार के चुनाव काफी रोचक हो चले हैं। पंचायती धड़े में अध्यक्ष पद को लेकर क्रमशः 3 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी जताते हुए अपनी-अपनी ताल ठोक दी है जिनमें पंडित उमाशंकर वशिष्ठ, शशिकांत वशिष्ठ एवं विपुल मिश्रोटे प्रमुख रूप से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं जिनके बीच अध्यक्ष पद को लेकर कड़ा चुनावी संघर्ष होगा। वहीं दूसरी ओर मंत्री पद पर भी काफी रोचक मुकाबला हो चला है। सचिन कौशिक एवं गोपाल प्रधान के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। दोनों ही उम्मीदवारों ने मंत्री पद को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। दोनों ही उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में प्रधान सभा के सदस्यों को मनाने में लगे हुए हैं। चुनावी प्रक्रिया आज सुबह 10:00 बजे से रघुनाथ मंदिर पांडे वाला में प्रारंभ होगी जिसमें दोपहर बाद चुनाव को लेकर मतदान होगा।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।