विकास
हरिद्वार। रायटो इलेक्ट्रिक्स ने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर माडल लांच किए हैं। आर्यनगर चौक मार्ग ऊंची सड़क स्थित एक्सट्रीम ई बाईक हब में इलेक्ट्रिक स्कूटर के एटम, न्यूट्राॅन व वाइब माडल लांच करते हुए कंपनी के सीईओ संदीप रल्हन ने बताया कि तीनों माडल पर्यावरण के अनुकूल और आम लोगों के बजट में हैं। सभी माडल में लीथियम बैटरी लगी है। जो तीन से चार घंटे चार्ज करने पर 125 किमी प्रति घंटे का माईलेज देती है।

कंपनी की और से बैटरी चार्जर पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है। सभी माडल में ऑटो मरम्मत, रंगीन डिजीटल मीटर, रिवर्स गीयर, चाईल्ड लाॅक और मोबाईल चार्जर प्वांइट जैसे फीचर दिए गए हैं। कंपनी की और से ग्राहकों को फाईनेंस की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। एयर डायनेमिक तकनीक से डिजायन किए गए ई स्कूटर को कंपनी के गुड़गांव स्थित संयत्र में निर्मित किया गया है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने और नेट जीरो वर्ल्ड बनाने के लिए उद्देश्य तीन ई स्कूटर कंपनी द्वारा लांच किए गए हैं। संदीप रल्हन ने बताया कि कंपनी की और से बीस जिलों में वितरक नियुक्त कर दिए गए हैं। कंपनी का लक्ष्य प्रतिमाह 50 हजार स्कूटर का निर्माण करने और 200 शहरों में वितरण नेटवर्क स्थापित करना है। कम गति वाले वाहन होने के चलते न तो आरटीओ पंजीकरण और ना ड्राईविंग लाईसेंस की आवश्यकता है। जिससे छोट शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुक्तिका शर्मा एवं शील गुलाटी ने बताया कि हरिद्वार वासियों को बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध होंगे। पर्यावरण के अनुकूल होने के चलते पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। युवक युवतियों के पसंद के हिसाब से कंपनी द्वारा स्कूटर डिजायन किए गए हैं। उपभोक्ताओं को सुविधानुसार स्कूटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।