क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। पति ने पत्नी के हिस्से की शराब पी ली तो दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ और पत्नी ने पति की धुनाई कर दी। बताया जा रहा हैं कि पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर पति को पत्नी से बामुश्किल छुड़ाया। घायल पति उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, जहां पर उसको उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना दो दिन पुरानी ज्वालापुर क्षेत्र की बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित निवासी पति-पत्नी दोनों नशेडी है। दो दिन पूर्व रात को महिला ने पति को पैसे देकर अपने लिए भी शराब मांगाई। बताया जा रहा हैं कि महिला घर के काम में जुटी थी, इसी दौरान नशेड़ी पति ने अपने हिस्से की शराब के साथ पत्नी की भी शराब डकार ली। जब महिला काम से फारिक हुई और खाना तैयार कर लिया तब पत्नी ने पति से अपने हिस्से की शराब मांगी तो पति ने कोई जबाब नहीं दिया। जब महिला कमरे में पहुंची तो देखा पति टुन्न होकर बैड पर लेटकर टीवी देख रहा था। बताया जा रहा हैं कि महिला ने पति से अपने हिस्से की शराब के बारे में पूछा तो उसने कोई जबाब नहीं दिया लेकिन जब महिला ने दोबारा पति से शराब के बारे में पूछा तो पति ने हंसते हुए बोल दिया कि उसने दोनों की शराब पी ली। फिर क्या था महिला ने गुस्सें में आकर घर में जमकर हंगामा करते हुए उसकी ठुकाई कर दी। बताया जा रहा हैं कि आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पति को महिला से छुड़ाते हुए मामले को शांत कराया। पत्नी की मार से आयी चोट का उपचार कराने के लिए कुछ शुभचिंतक पड़ौसी को जिला अस्पताल ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने पति को उपचार के बाद घर भेज दिया।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।