क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। मायके गयी पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद नाराज पति ने शनिवार की रात को कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड कर शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को रात को ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि शनिवार की रात को सूचनाा मिली कि रोशनाबाद में एक युवक ने पंखे से लटकर कर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान जुगल किशोर उर्फ रवि पुत्र ओम प्रकाश (40) निवासी लीली होटल के समीप रोशनाबाद सिड़कुल के रूप में हुई है। घर में मौजूद मृतक की मां व बहन से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक युवक जुगल की पत्नी मायके गयी हुई है। जिससे जुगल की फोन पर कुछ कहासुनी हो गयी। जिसके बाद उसने कमरे में जाकर भीतर से कमरा बंद कर लिया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। मां और बहन ने कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से भीतर झांक कर देखा तो जुगल पंखे से लटका हुआ था।

आत्महत्या की तह तक जाने के लिए उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत ने कमरे को खंगाला लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।