मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार, मायापुर रामलीला के संरक्षक, संयोजक, व्यापारी नेता जितेंद्र चौरसिया का देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात रामलीला मंचन के बाद जितेंद्र चौरसिया अपने घर गए और खाना खाया। खाना खाने के बाद वे लघु शंका के लिए गए और वहीं उन्हे दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उनके निधन से प्रेस क्लब परिवार सहित पत्रकारिता जगत, व्यापार मंडल में शोक की लहर है। जितेंद्र चौरसिया बहुत ही हंसमुख और मृदुभाषी व्यक्ति थे, उनका यू अचानक चले जाना व्यापार मंडल और पत्रकारिता जगत, मायापुर रामलीला कमेटी में के लिए अपूर्णीय क्षति है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी