मनोज सैनी
चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को उत्तरकाशी में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा एवं हर्षिल में उत्तराखण्ड शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में समस्त जनपदों की एक उच्च स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रत्येक जनपद के स्टॉल में जनपदों की विंटर डेस्टिनेशन, प्रमुख पर्यटक स्थल, स्थानीय उत्पाद, शिल्प कला व स्टार्ट अप आदि शामिल होंगे। माननीय प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से राज्य के सभी पर्यटक स्थलों का बृहद स्तर पर प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का जनपद मुख्यालयों, तहसीलों एवं ब्लॉकों में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।