सुरेन्द्र शर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज देश में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधान के शिवालिक नगर चौक ओर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सरकार का पुतला भी दहन किया।
सभी नेताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की कीमतें बढ़ने से परिवारों के साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना कठिन होता जा रहा है जबकि सरकार जनता की परेशानियों की अनदेखी कर रही है।
भाजपा शासन में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। चेतावनी दी गई कि यदि पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।
आज रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर चौक पर भाजपा सरकार के विरुद्ध पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
विरोध प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रानीपुर से प्रत्याशी रहे राजबीर चौहान, पुर महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल, ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा आदि ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाअध्यक्ष राजीव चौधरी जी, पूर्व दर्जा धारी डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान, रवीश भटीजा, कैलाश प्रधान, सतीश दाबडे, बीएस तेजियांन, बीपीएस तेजियान, सीपी सिंह, सोम त्यागी, रानीपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सैनी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, एस सी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, अजय मुखिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, दाता राम चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।