ब्यूरो
देहरादून। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी प्रादेशिक संगठन उत्तराखंड जल संस्थान के प्रांतीय महामंत्री रामपाल कंडारी ने मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो का निराकरण नहीं किए जाने पर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है।

शनिवार को पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री रामपाल कंडारी ने देहरादून में मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड को ज्ञापन देकर अभी तक कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो का निराकरण नहीं किए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया है। ज्ञापन में प्रांतीय महामंत्री रामपाल कंडारी ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो का समाधान ना होने पर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर आगामी 5 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिए जाने की चेतावनी दी है जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सभी शाखाओं के जल संस्थान कर्मी शामिल होंगे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।