ब्यूरो
रुड़की। महिला अधिवक्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही कोतवाली गंगनहर पुलिस को हैरान करने वाले तथ्य मिले। साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही अन्य आरोपों की जांच की तो प्रकाश में आया कि अभियुक्त नवनीत कुमार ने सस्ते गल्ले से सरकारी राशन की काला बाजारी की गई, साथ अपने मृत पुत्र के नाम पर भी राशन प्राप्त कर गरीबों के खाद्यान का गबन किया है।

प्राप्त साक्ष्य के आधार पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने 18 जून को आरोपी राशन डीलर नवनीत कुमार निवासी मकतूलपुरी रुडकी कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर कारागार में दाखिल किया।

More Stories
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।