बच्चन खान
पुलभट्टा। फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुल भट्टा पुलिस द्वारा फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक वसीम पुत्र उमरदीन निवासी अली नगर पुलभट्टा को अलीनगर स्कूल के पास से एक तमंचा 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पूर्व वसीम द्वारा फेसबुक पर तमंचे के साथ अपना फोटो अपलोड किया गया था वसीम के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO-148/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। वसीम को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।