मनोज सैनी
रुड़की। योगेश प्रमुख और उसके साथियों के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। साथ ही पुलिस टीम ने वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन और डण्डे बरामद किए हैं।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुरी रूडकी निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली रूडकी पर शिकायती प्रार्थना पत्र बाबत युवकों द्वारा शिकायतकर्ता के कार सवार भाई का रास्ता रोककर उसके एवं अन्य साथियों के साथ एकराय होकर लोहे की रॉड व लाठी डण्डो से मारपीट करना व गाडी को तोडफोड कर नुकसान पहुंचाने के संबंध में दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया।
दर्ज मुकदमें की पड़ताल एवं आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास कर 26 अक्टूबर को वारदात में शामिल रहे 02 आरोपियों सुमित पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, राजन पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन व 03 डण्डे भी बरामद किए।

More Stories
30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक।
राम मंदिर चढ़ावा डकैती और ऑपरेशन सिंदूर का सच छुपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और संघ पर बोला हमला। भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया: आलोक शर्मा
अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी की आरटीआई से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को लेकर हुआ एक और नया खुलासा।