मनोज सैनी
मंगलौर। गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकल लापरवाह बारातियों द्वारा हुटर बजाते हुए हाइवे से गुजरने पर हरिद्वार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शादी का शगुन भेंट किया है। पुलिस ने बारातियों द्वारा जान जोखिम में डालने व खतरनाक ड्राइविंग करने पर 07 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा है। बीते 9 नवम्बर को रुड़की दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल नारसन क्षेत्र में गुजर रही एक बारात की गाड़ियों के काफिले में कुछ वाहनों की खिड़कियों से बाराती बाहर निकल हुडदंग मचा रहे थे जबकी कुछ वाहनों द्वारा हूटर का भी इस्तेमाल किया गया।
प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर की चौकी नारसन पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर उक्त काफिले में चल रहे 07 वाहनों को चिन्हित कर उनका खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के अपराध में ऑनलाइन चालान किया।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।