मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरिद्वार के भूपतवाला में बनकर तैयार हुए सरकारी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और सीएमओ मनीष दत्त समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। आपको बता दे कि भूपतवाला क्षेत्र में कोई हॉस्पिटल नहीं था जिसके चलते लोगों को हरिद्वार जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता था। स्थानीय लोगों के लंबे संघर्ष के बाद केंद्र सरकार द्वारा जारी करीब 10 करोड़ के बजट से 30 बेड वाला हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। जल्द ही अस्पताल में ओपीडी शुरू की जाएगी। सांसद निशंक ने कहा कि भूपतवाला क्षेत्र में नवनिर्मित अस्पताल, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।