मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रेस क्लब- 2024 का चुनाव बहुत ही रोचक हो गया है। खास बात यह है कि इस बार प्रेस क्लब के चुनाव में “आज तक” चैनल के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल के साथ साथ कई अन्य चैनलों के संवदादताताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। बता दें कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं महामंत्री पद पर भी दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विगत वर्षों की भांति इस बार भी देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन एनयूजे (आई ) और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गठबंधन के प्रत्याशी श्री अमित शर्मा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं और डॉक्टर प्रदीप जोशी महासचिव पद के प्रत्याशी हैं, जबकि दूसरी तरफ छोटी – छोटी 4 पत्रकार यूनियनों को एकजुट करके डॉक्टर शिव शंकर जायसवाल की प्रतिष्ठा भी दांव पर है और जायसवाल गुट से अध्यक्ष पद पर ललितेंद्र नाथ और महासचिव पद पर मेहताब आलम प्रेस क्लब के चुनावी मैदान में हैं।

इस बार कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 20 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसमें एनयूजे (आई) और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने संयुक्त रूप से अपने 20 प्रत्याशी मैदान में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए उतरे हैं, जबकि जायसवाल गुट के पांच प्रत्याशियों ने चुनाव से पहले ही हथियार डालते हुए पर्चा ही नहीं भरा है। घर से पकड़ पकड़ कर मात्र 15 प्रत्याशी ही जयसवाल मैदान में ला पाए हैं। सबसे खास और रोचक यह है कि “आज तक” चैनल के पत्रकार मुदित अग्रवाल भी जायसवाल गुट की तरफ से चुनाव में अपना भाग्य जमा रहे हैं। चुनावी संबंधी और ज्यादा स्थिति दोपहर बाद स्पष्ट होगी जब प्रत्याशी अपना नामांकन वापसी ले लेंगे। इसके बाद कल 31 तारीख को मतदान होगा, उसके बाद मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा कि “आज तक” चैनल के संवाददाता और अन्य प्रतिष्ठित चैनलों के संवाददाता अपनी प्रतिष्ठा बचा पाते हैं या नहीं।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।