मनोज सैनी
लक्सर। राजस्व निरीक्षक(लेखपाल) अंजू कुमार के साथ 11 जून को लक्सर के दरगाहपुर क्षेत्र में ग्राम प्रधान रोनिक पुत्र राजकुमार, राजकुमार और रवि कुमार पुत्र राजकुमार निवासी प्रतापपुर द्वारा द्वारा गाली गलौच करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने व दस्तावेज क्षतिग्रस्त करने के साथ राजस्व निरीक्षक के गले से सोने की चैन व मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली में तहरीर दी थी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रोनिक के खिलाफ मु0अ0स0 540/24 धारा 332/353/392/427/504 भादवि मुकदमा दर्ज कर लिया था मगर पुलिस की पकड़ से अभी तक फरार था। जिसको लेकर लेखपाल संघ, अमीन, कलेक्ट्रेट कर्मचारी हड़पाल पर चले गए थे। कर्मचारी संघों के दबाव में पुलिस ने आज आरोपी रोनिक कुमार को ग्राम रोहालकी थाना भगवानपुर क्षेत्र से दबोच लिया है तथा आरोपी की निशादेही पर राजस्व उ0नि0 का क्षतिग्रस्त खसरान रजिस्टर को बरामद किया।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी