मनोज सैनी
हरिद्वार। मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार श्री नन्दन कुमार, आई०ए०एस० द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज रानीपुर मोड से शंकर आतम तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
जिसमें नगर निगम हरिद्वार द्वारा अतिक्रमण किये जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालानी, जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए कुल 05 व्यक्तियों के चालान कर रूपये उ२००/- की धनराशि वसूल की गयी। जिन लोगों द्वारा पक्के स्लेप बनाये गये थे वह धवस्त किये गये। साथ ही पुनः अतिक्रमण न किये जाने हेतु चेतावनी भी दी गयी। उक्त अभियान के दौरान श्री ऋषभ उनियान, सहायक नगर आयुक्त, श्री संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक, श्री धीरेन्ड सेमवाल सफाई निरीक्षक, क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक श्री सुदर्शन, श्री कुलदीप, श्री अनुराग, श्री लवकेश सहित कर्मचारी मौजूद थे। नगर आयुक्त के आदेशानुसार अतिक्रमण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।