ब्यूरो
हरिद्वार। करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र पवित्र हरकी पैड़ी पर कुछ युवक और युवतियां एक बॉलीवुड गाने पर जमकर थिरकते हुए रील्स बना रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रात के समय हर की पैड़ी पर कुछ युवक युवतियां डांस करते हुए दिख रहे है। जिस पर गंगा सभा द्वारा कार्रवाई की मांग करते हुए हरिद्वार एसएसपी को लिखित में वीडियो अटैच कर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। इसी के साथ ही गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि कोई भी धर्मनगरी की मर्यादा से खिलवाड़ करेगा तो गंगा सभा आगे आकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।