मनोज सैनी
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रैली कवर करने गए पत्रकार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया में उक्त घटना का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज राय बरेली में भाजपा नेता अमित शाह की रैली थी जिसमें पत्रकार राघव त्रिवेदी, अमित शाह की रैली को कवर करने पहुंचा। रैली में जब भीड़ ने उनसे कहा की वह पैसे से आई भीड़ तो वहां खड़े कुछ भाजपाइयों को ये सब अच्छा नहीं लगा और उन्होंने पत्रकार राघव के साथ मुल्ला मुल्ला कह कर मारपीट की कर दी। जिसके चलते राघव त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इन सभी वीडियो को शेयर कीजिए
देखिए कैसे @moliticsindia के पत्रकार राघव ने अमित शाह की रैली में पैसे से आई भीड़ की जब सच्चाई दिखाई तो उसके साथ मारपीट की यह भाजपा के गुंडों की असलियत है।
धीरे धीरे सारे वीडियो आते जा रहे हैं आप इनकी असलियत देश को बताए pic.twitter.com/LQx7vMJUb0
— Sandeep Singh (@ActivistSandeep) May 12, 2024
मारपीट के ये वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।