ब्यूरो
हरिद्वार। महिला सम्मान की बात करने वाली और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का खोखला नारा देने वाली भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने आ गया, जब उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने भाजपा की एक बैठक में कहा कि “बिहार में 20-25 हजार में लड़की मिल जाती है” वाले बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफान मचा दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि रेखा आर्य के पति द्वारा दिया गया बयान न केवल महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं की घटिया सोच को दर्शाता है, वहीं बिहार की महिलाओं का भी अपमान है।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जिनके पति की ऐसी महिला विरोधी सोच हो, उसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड में शामिल भाजपा के वीआईपी नेताओं को बचाने वालों की महिला विरोधी सोच ही भाजपा की सोच है। इनका महिलाओं के प्रति इनका असली चेहरा अब जनता जान चुकी है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।