सुभाष सैनी
रुड़की। भारत के प्रथम गृह मंत्री ‘भारत रत्न’ लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज सरदार वल्लभ भाई पटेल तिराहा रेलवे स्टेशन रुड़की स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।राष्ट्रीय एकता एवं संप्रभुता के प्रतिपालक सरदार साहब के विचार, उनके आदर्श और उनकी राष्ट्रभक्ति हम सभी देशवासियों के लिए सदैव वंदनीय हैं।
इस अवसर पर सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सेठपाल परमार, सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव मा यशपाल आर्य,पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति , वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गोपाल नारसन,लोजमो संयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी,किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी,प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर परिषद योगेश चौधरी, चौ जय सिंह पंवार, चौ मुकेश फौजी, रविन्द्र चौधरी, कुलवीर प्रधान,सुशील प्रजापति, मास्टर गुड्डू, कवर पाल सैनी चेयरमैन, बिरम सिंह एडवोकेट, सतपाल सिंह, सुरेश पाल फौजी, मनीष परमार , राव नावेद एडवोकेट, नितेश ग्रोवर आदि ने पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।

More Stories
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।