मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 334 ए पर अतिक्रमण हटाया गया।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 ए पर सड़क किनारे सिंहद्वार से लक्सर एवं पुरकाजी आदि क्षेत्रों से अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए बड़े यूनीपोल एवं होर्डिंग को हटाया जा रहा है,इसके साथ ही सड़क किनारे लगाए फड़, ठेलियों एवं खोखे को भी हटाया जा रहा है,जिससे कि राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन हेतु बाधित न हो सके।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।