मनोज सैनी
हल्द्वानी। हल्द्वानी में रेप और पॉक्सो के आरोपी भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस बीव पुलिस ने उसके घर की कुर्की की है।
बोरा के खिलाफ एक सितंबर को लालकुआं निवासी महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसने पीड़िता को नौकरी पर रखा और फिर नौकरी परमानेंट करने के नाम पर उसका शोषण किया।
इसके अलावा, उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। हाल ही में कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया और अब कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुकेश बोरा के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और संपत्ति की कुर्की की गई है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी