मनोज सैनी
सांसदों के निलंबन के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया है। सामने आए वीडियो में देखा गया कि कल्याण बनर्जी संसद के बाहर विपक्षी सांसदों के बीच जगदीप धनखड़ की शारीरिक भाव भंगिमा का मजाक उड़ा रहे थे और बाकी सांसद हंस रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वहीं थे और वह अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इसे शर्मनाक बताया है।
संसद में हंगामे के चलते अभी तक कुल 141 सांसदों का सस्पेंड किया जा चुका है। मंगलवार को भी कुल 49 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष निलंबित सांसदों के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार भी शामिल हुए। कई विपक्षी सांसदों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘डेमोक्रेसी अंडर सीज’ और कुछ अन्य नारे लिखे हुए थे। उन्होंने ‘गृह मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे भी लगाए गए।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते हुए उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वहां मौजूद तमाम विपक्षी पार्टियों के दूसरे सांसद भी मजे लेते हुए हंसते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘गिरावट की कोई हद नहीं है। मैंने एक वीडियो देखा टीवी पर एक बड़े नेता वीडियो बना रहे थे। जब एक दूसरे सांसद नकल उतार रहे थे। सद्बुद्धि आए उनको, कुछ जगह तो बख्शो।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
अमेरिकन आश्रम की स्वामी ईस्टर फ्रीड और प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार।
नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध अभियान, 20 स्कूटी/मोटरसाइकिल सीज।