आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुक़दमा दर्ज
मनोज सैनी
लक्सर। 21 सितम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित यूकेएसएसएससी की परीक्षा से सम्बन्धित पेपर लीक प्रकरण में जनपद हरिद्वार के परीक्षा केन्द्र ग्राम बहादरपुर जट आदर्श बाल सदन हरिद्वार से प्रकाश में आये मुख्य आरोपी खालिद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु हरिद्वार पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली विभाग और नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त छापेमारी की।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्व कोतवाली रायपुर देहरादून में मु0अ0सं0 301/25 धारा 11(1)(2)/12(2) भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम निवारण के उपाय अधिनियम पंजीकृत है।
अन्य विभागों द्वारा अभियुक्त व उसके परिजनों के सम्बन्ध में अभिलेखीय जांच की जा रही है जिसमे आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के विरुद्ध धारा 135 विधुत अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।