मनोज सैनी
देहरादून। 19 नवम्बर को देहरादून से आयी आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित शराब के ठेके पर छापेमारी कर गंभीर लापरवाही पकड़ी थी। जिसके बाद अब जिले अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने इस मामले में जहां जिला आबकारी अधिकारी से 72 घंटे का नोटिस जारी करते हुए कारण बताओं नोटिस में जवाब मांगा है तो वही आबकारी निरीक्षक संजय रावत को मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल पद से हटा दिया गया है।
पाठकों को बताते चलें कि जनपद हरिद्वार में आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड एच० सी० सेमवाल के निर्देश पर की गयी कार्यवाही में दिनांक 19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी एवं विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई मदिरा बरामद की गई थी।
उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में दिनांक 20 नवंबर 2023 को मध्य रात्रि में की गयी छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड शराब अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की गई तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। उक्त प्रकरण में भी आबकारी आयुक्त ने कार्यवाही करते हुए देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है। राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून 6 सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया। सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को निलंबित किया गया। प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।