प्रभुपाल सिंह रावत
रिखणीखाल। रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम गलैगाव से मात्र एक किलोमीटर दूर पर बसा एक छोटा सा गांव जिसे ” पातल तोक” के नाम से जानते हैं।यह ग्राम पंचायत द्वारी के अन्तर्गत पड़ता है। ग्राम पंचायत प्रधान द्वारी लक्ष्मण सिंह नेगी व वन पंचायत सरपंच विनोद मैन्दोला का कहना है कि हम कई मर्तबा सड़क व झूला पुल के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं कि पातल तोक ( द्वारी) में जो कतेडा नामक नदी है उस पर झूला पुल की आवश्यकता महसूस हो रही है। ग्राम गलैगाव, गाजा, मुच्छेलगाव, डिन्ड, डबराड आदि गाँवो के दर्जनभर छात्र छात्रायें शिक्षा ग्रहण के लिए राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी जाते है तो बरसात में उफनती नदी पार करना जोखिम भरा खेल है। बच्चे उफनती नदी का जल स्तर देखकर घर वापस आ जाते हैं तथा पढ़ाई में बाधा होती है। झूला पुल के साथ सड़क मार्ग होना भी आवश्यक है। इसका सन 2020 में सर्वेक्षण भी हुआ था लेकिन जो ठंडे बस्ते में है। अब इनकी मांग है कि क्षेत्र व जनहित में इस नदी पर झूला पुल पर विचार-विमर्श कर उचित कदम उठाये।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।