मनोज सैनी
भगवानपुर। आज ग्राम लाव्वा क्षेत्र भगवानपुर में कु0 आरती सैनी की शादी उत्तर प्रदेश सहारनपुर के ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी सुशील सैनी के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुई। ज्ञात रहे कु0 आरती सैनी के माता पिता तथा भाई को 27 अप्रैल 2018 को मौत के घाट उतार दिया था जबकि कु0 आरती सैनी के दोनों हाथ काट दिए गए थे।

आज कु0 आरती सैनी के भाई अजय सैनी ने अपनी बहन की शादी की रस्म पूरी की जिसमें लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के संयोजक सुभाष सैनी के आवाहन पर सैनी समाज के साथ-साथ सर्व समाज के जिम्मेदार लोगों ने आर्थिक मदद करके हंसी खुशी से शादी संपन्न कराई इस मौके पर स्थानीय विधायक ममता राकेश , कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा, कांग्रेस नेता डॉ श्याम सिंह नागियान, कांग्रेस नेता सुभाष सैनी कांग्रेसी नेता आशीष सैनी, यूकेडी नेता राजकुमार सैनी, पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी,समय सिंह सैनी, कर्मपाल सैनी, सौसिह सैनी सहित अनेक समाजसेवियों ने भरपूर मदद की तथा वर वधू को आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि लोजमो की महिला विंग की उपाध्यक्ष नवऋषा सैनी ने 51000/ की आर्थिक मदद पहले ही कर दी थी।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।