सुनील मिश्रा
हरिद्वार। स्वामी पुण्यानंद गिरी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की गई अर्मयादित भाषा एवं अनर्गल टिप्पणी किए जाने पर हरिद्वार के समस्त ब्राह्मण समाज मे बेहद गुस्सा एवं आक्रोश है। इसी आक्रोश के तहत आज ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा कनखल चौक बाजार पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वामी पुण्यानद के विरुद्ध नारेबाजी की गई एवं कनखल थाने का घेराव किया गया तथा एक दिन पूर्व पुण्य नंद गिरी के खिलाफ दी गई तहरीर पर कार्यवाही न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस द्वारा तुरंत ही पुण्य नंद की गिरफ्तारी की मांग की गई।
[yotuwp type=”videos” id=”z3IBhD5j0rI” ]
इस मौके पर हजारों की संख्या में ब्राह्मण लोग इकट्ठा हुए, जिसमें विशेष तौर पर हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, श्री गंगा सभा रजि० अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणि, पार्षद नितिन माना, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के बालकिशन शास्त्री, अधीर कौशिक, कथावाचक पवन दत्त शर्मा, उज्ज्वल पंडित, विकास प्रधान, राजीव जोशी, मुकुल पाराशर, शैलेश गौतम, पुनीत त्रिपाठी, अमित शर्मा,नितिन शर्मा, शिवम अल्हड़, अभिनय शर्मा, सचिन गौतम उमाशंकर वशिष्ठ पं हरिओम जयवाल शास्त्री, आशीष अल्हड, उमेश कौशिक, अंकुर पालीवाल, अनिल एव सचिन कौशिक आदि हजारों ब्राह्मण एवं पंडित कथा वाचक एवं पुजारी कर्मान्तरि आदि ब्राह्मण लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।