सनत शर्मा
बहादराबाद। बहादराबाद सड़क किनारे बड़े-बड़े कंटेनर व अन्य गाड़ियां खड़ी होने के कारण आये दिन दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनता जा रहा है। यहां से अनेकों स्कूल के सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन निकलते हैं एवं आसपास हॉस्पिटल होने के कारण एंबुलेंस आदि भी इन ट्रकों के चक्कर में फंस जाते हैं। जिस कारण मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति बन जाती है। फिर भी यह रोजाना की तरह खड़े रहते हैं और हादसों को अंजाम दे रहे हैं। शासन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बहादराबाद बीएचएल तिराहा से लेकर रघुनाथ मॉल के पास तक सड़क के दोनों और बड़े-बड़े कंटेनर खड़े हो जाते हैं। आसपास में रहने वाले आमजन भी इससे काफी परेशान हैं।
यदि क्षेत्रवासी इस बात को ट्रक वालों को बोलते हैं तो वह उनके साथ लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। ट्रक वाले उनके साथ बदतमीजी करते हैं जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी होती रहती है। आस पास में हॉस्पिटल स्कूल आदि मार्केट खुली हुई है जिन को काफी दिक्कत होती है। स्कूल के छोटे बच्चों का निकलना दुश्वार हो गया है क्योंकि बड़े-बड़े कंटेनर इतने ज्यादा तादाद में खड़े हो रहे हैं कि कहीं भी रास्ता नहीं बचता। जिससे कि वह लोग बच के निकल जाए अब देखने वाली बात होगी कि इन बेलगाम कंटेनर ऊपर शासन-प्रशासन कब लगाम लगाता है और इनके अवैध पार्किंग में खड़े करने को लेकर इनके कितने चालान करते हैं जबकि चाहिए कि कंपनी का माल ले जाने वाले कंटेनर किसी पार्किंग में खड़े हो, ना कि कहीं सड़क पर खड़े होकर अतिक्रमण फैलाएं। जिस कारण कभी भी यहां पर बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।