मनोज सैनी
देहरादून। भाजपा के 2 झूठों का भंडाफोड़ करने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 20 दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जायेंगे। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी देते हुए हरदा ने लिखा कि “भाजपा के 2 झूठ” सत्ता का अपहरण करने के लिए 2017 में बोला कि कांग्रेस की सरकार ने शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए सरकारी छुट्टी कर दी है, छुट्टी का गजट नोटिफिकेशन भाजपा अभी तक दिखा नहीं पाई है।
दूसरा झूठ बोल 2022 में कि हम सत्ता में आयेंगे तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। अभी तक न कोई अखबार जिसमें मेरा बयान छपा हो और न कोई न्यूज़ चैनल आदि जिसमें मेरा बयान का कोई वीडियो दिखा नहीं पाए हैं।
मैंने फैसला किया है कि इन दोनों झूठों का पर्दाफाश/भंडाफोड़ करने के लिए मैं 20 दिन उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर जाऊंगा और मैं प्रतिदिन अपनी सरकार द्वारा लिए गये एक निर्णय को आपसे साझा करूंगा और आपसे पूछूंगा कि मेरे सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से हिंदू धर्म को, सनातन धर्म को शक्ति मिली है या वह कमजोर हुआ है?
क्योंकि भाजपा, हम पर हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी होने का जो आरोप मड़ती है, अब समय आ गया है कि उसका भी खुलासा किया जाए!

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।