हरीओम गिरी
रुड़की। रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर पुल के पास नेशनल हाइवे 73 पर रॉन्ग साइड से जा रहे भाजपा नेता विकास पाल को सीपीयू पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद भाजपा नेता विकास पाल ने जमकर हंगामा किया। सीपीयू ने विकास पाल को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता विकास पाल नहीं माने और अपने साथी भाजपा नेताओ को फोन कर मौके पर बुला लिया। जिसके बाद भाजपा नेता विकाल पाल ने सीपीयू के दरोगा हरीश अधिकारी के साथ अभद्रता कर दी। हंगामा बढ़ता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एक और भाजपा नेता जितेन्द्र सैनी भी मौजूद थे जिन्होंने भाजपा नेता विकास पाल की ही गलती बताई और समझाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा बढ़ता गया जिसके बाद भाजपा नेता आपस में ही भिड़ने लगे।
बता दे की गणेशपुर पुल के पास हाइवे पर भाजपा नेता विकास पाल रॉन्ग साइड से गुजर रहे थे जिन्हे सीपीयू पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद विकास पाल पुलिस को सत्ता का रोब दिखाने लगे। मौके पर मौजूद दूसरे भाजपा नेता जितेंद्र सैनी ने विकास पाल की गलती बताते हुए मामला शांत करने के लिए कहा लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता विकास पाल नहीं माने और फोन कर भाजपा नेताओ को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद विकास पाल ने दरोगा के साथ अभद्रता कर दी। भाजपा नेता जितेन्द्र सैनी ने जब विकास पाल की ही गलती बताई तो भाजपा नेता आपस में ही भिड़ने लगे। जिसके बाद मौके पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी पहुँच गई जिसके बाद मामला शांत हो गया और भाजपा नेता वहां से चले गए।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।