मनोज सैनी
देहरादूनI एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी को सत्ताधारी भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ थाने में पत्र देना भारी पड़ गया। उत्तराखंड शासन ने रविवार को छुट्टी होने के वावजूद भी सोहन सिंह सैनी का उपजिलाधिकारी पुरोला से स्थानांतरण करते हुए गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय से अटैच कर दिया है।
बताते चलें कि कल ही एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी ने पुरोला विधायक पर अभद्रता व जान का खतरा बताते हुए पुरोला थाने में पत्र दिया था। भाजपा विधायक के खिलाफ एसडीएम द्वारा दिये गए पत्र से जहां उत्तराखंड की भाजपा सरकार की जमकर किरकिरी हो रही थी वहां विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत उपचुनाव पर इस मामले का असर न पड़े इसलिये शासन ने रविवार को छुट्टी होने के बावजूद आनन फानन में एसडीएम को पुरोला से स्थानांतरित करते हुए पौड़ी मुख्यालय सम्बद्ध कर दिया है। उत्तराखंड शासन में अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी द्वारा जारी आदेशों के क्रम में एसडीएम का वेतन अब कमिश्नर पौड़ी कार्यालय से ही जारी होगा।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।