मनोज सैनी
हरिद्वार। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनपद के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों के अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। इस दौरान आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।