सुनील मिश्रा
हरिद्वार। हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण के वीसी आईएएस अंशुल सिंह को जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित सातवीं जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन बल्लेजबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 339 रन बनाए। पूरी प्रतियोगिता में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत हरिद्वार क्रिकेट क्लब ने फाइनल में पहुंचकर लक्सर क्रिकेट एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की।
गौरतलब है कि वीसी आईएएस अंशुल सिंह जी ने प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले में 154 रनों की नाबाद पारी खेली थी और हरिद्वार क्रिकेट क्लब ने जीत की शुरुआत की थी। अंशुल सिंह जी ने सभी मैचों में शानदार खेल दिखाया। फाइनल मैच में भी उन्होंने 37 रनों की पारी खेली। यही कारण है कि लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरूस्कार एचआरडीए के वीसी अंशुल सिंह को दिया गया। वहीं वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद सुहेल को बेस्ट बाॅलर और लकसर क्रिकेट एकेडमी के ऑलराउंडर विमल शर्मा को मैन आफ दि सीरिज का खिताब दिया गया।
प्राधिकरण के वीसी आईएएस अंशुल सिंह की खेल प्रतिभा और उनकी खेल भावना को सभी ने सराहा है। आपको बता दें कि वीसी अंशुल सिंह की पहल पर भल्ला स्टेडियम को इंटरनेशनल लेवल का ग्राउंड बनाया जा रहा है जहां आईपीएल जैसे मुकाबलें हो पाएंगे। इसी साल से यहां रणजी के मुकाबले होने लग जाएंगे। वहीं इंडोर तीन क्रिकेट पिच भी बनाई जा रही है, जहां क्रिकेटर प्रैक्टिस कर सकते हैं।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।