क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। जहां एक कलयुगी पिता अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ जबरन सम्बन्ध बनाता था और नाबालिग बेटी द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी देता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बाप अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाता था और जब नाबालिग बेटी विरोध करती तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। नाबालिग ने परेशान होकर जब अपनी आप बीती अपने दादा को बताई तो दादा ने पुलिस में इस शर्मनाक घटना को लेकर नाबालिग के कलयुगी पिता अमित पुत्र संतराम निवासी अंबेडकरनगर ग्राम अंबुवाला थाना पथरी हरिद्वार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कलयुगी पिता के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।