मनोज सैनी
श्री बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के तीसरे हप्ते मौसम सामान्य रहने के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है। आज बृहस्पतिवार प्रातः से श्री बदरीनाथ धाम में मौसम बदल गया कुछ देर धूप आयी उसके बाद बादल छा गये। दिन साढ़े दस बजे से हल्की बारिश शुरू हो गयी। फिर दोपहर में बारिश थम गयी। आज तीन बजे अपराह्न से अब तक बारिश हल्की से तेज हो गयी।
तीर्थयात्रियों ने छाते, रेनकोट पहन लिए
बदरीनाथ धाम में दूर चोटियों पर बर्फ आयी है लेकिन अभी बद्रीनाथ में बर्फ नहीं गिर रही है। जबकि श्री केदारनाथ में आज सुबह से बादल छाये रहे अपराह्न को श्री केदारनाथ धाम में भी मध्यम बारिश शुरू हो गयी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि बारिश के बीच दोनों धामों में तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है तथा श्री बदरीनाथ मंदिर तथा श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन सामान्य रूप से बराबर चल रहे है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।