मनोज सैनी
हरिद्वार। योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली द्वारा हरिद्वार के ऋषिकुल कालेज मैदान में 4 और 5 नवम्बर शनिवार-रविवार को विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6 बजे से सायं 9 बजे तक चलेगा।
हंस ज्योति-ए यूनिट आफ कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली के मीडिया प्रभारी बी.के. त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह में परमपूज्य श्री भोले जी महाराज, करुणामयी माता श्री मंगला जी एवं देश के विभिन्न तीर्थों से आये संत-महात्मा आत्मकल्याण कारी प्रवचनों एवं भजनों से लोगों को लाभान्वित करेंगे।
मीडिया प्रभारी श्री त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका, नेपाल आदि देशों से हजारों श्रद्धालु-भक्त एवं संत-महात्मा शामिल होंगे। इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भक्तिभाव से जुड़े भजन भी प्रस्तुत किये जायेंगे।
श्री त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह में देश की एकता, सामाजिक सद्भाव, मानव सेवा, परोपकार एवं जनकल्याण के साथ-साथ बच्चों को सुशिक्षित व संस्कारित कर उन्हें चरित्रवान बनाने पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के विभिन्न आश्रमों तथा धर्मशालाओं में आगंतुकों के ठहराने की व्यवस्था की गई है। जनकल्याण समारोह में विशाल भंडारा और निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा।

More Stories
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।