पर्यावरण को बचाना हम सभी नैतिक धर्म : तिवारी
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति हर वर्ष चलती है वृक्षारोपण महाभियान : विकास
मनोज सैनी
हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में विशेष अभियान चलाया जिसमें वह पूरे पखवाड़े अलग अलग प्रजातियों के लगभग सैकड़ों वृक्ष और पौधे लगाएगी। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था हर वर्ष की भांति प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण महाभियान चलती आ रही है। जिस श्रृंखला में आज संस्था ने लगभग 500 पौधे जोकि अलग अलग प्रजातियों के थे उनका रोपण किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है जिसके लिए हमको एकजुट होकर प्रकृति का संरक्षण करना होगा।
संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने कहा कि हम सभी ने एक साथ मिलकर संस्था के लगभग 278 कार्यालयों पर वृक्षारोपण महाभियान चलाया जहां प्रत्येक कार्यालय पर 5 – 5 पौधे रूप गए। तथा संस्था के हजारों सदस्यों को एक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का भी संकल्प दिलवाया। जिसको हम लगातार वृहद स्तर पर पहुंचे का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, रोहित वर्मा, राघव कोहली, इशिका धीमान, अभिनव कुमार, करन, उदित, आदि लोग शामिल रहे।.

More Stories
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा। कहा आज फिरकापरस्त ताकतें देश के संविधान को नेस्तानाबूद करने का कर रही है प्रयास।
बीएचईएल की प्रगति यात्रा में सभी का योगदान है: रंजन कुमार
शंकराचार्य के अपमान पर देश के हिंदुओं से माफी मांगे भाजपा: आलोक शर्मा